आज के मंजनू और लैला का केवल एक ही रोना है..
प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है..
न देखें सूरत पहले, न सीरत पहचानेंगे..
न समझेंगे एक-दूजे को, न थोड़ा सा जानेंगे..
बाते-वातें मिलना-मिलाना इनका तो वीडियो चैट पर होना है
...............प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है...
प्यार करूं मैं तुझसे इतना, इंटरनेट भी बंद करूं..
नहीं उठाऊं फोन किसी का, एसएमएस भी चंद करूं..
तेरे प्यार में पागल मेरे सेलफोन का कोना-कोना है...
........प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है...
मैसेज लिखते दो मिनट, फिर थोड़ा सा वेट करें..
कभी लिखे ये लव-यू, लव-यू, कभी-कभी हेट करें..
फिर आधा घंटा बैठ के सोचें, SMILEY कैसा पिरोना है...
.........प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है...
सौ-सौ बार गिरा के मैनें मोबाइल फिर जोड़ा है..
फोन काटके तुमने मेरे दिल को कितना तोड़ा है..
अरे मोबाइल की बात करो, तुम दिल तो महज खिलौना है..
........प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है...
आज के मंजनू और लैला केवल एक ही रोना है..
प्यार मोहब्बत सबकुछ इनको ऑनलाइन ही होना है...
शुभम् शुक्ला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें